पिछड़ा वर्ग संघ एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता कर परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई बैठक
पश्चिम बंगाल(अमन राय ):डी वी सी पिछड़ा वर्ग संघ ने डी वी सी प्रबंधन के साथ बातचीत में ओ बी सी के कर्मचारियों एवं अधिकारियों के साथ भेदभाव करने के मुद्दे को उठाया। गुरुवार को डी वी सी टावर्स,कोलकाता में प्रबंधन के उच्च पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत में डी वी सी पिछड़ा वर्ग संघ के महासचिव गिरिजेश्वर प्रसाद ने डी वी सी में भेदभाव की चर्चा की एवं ऐसा माहौल बनाने की अपील की जिसमें ओ बी सी, एस सी,एस टी एवं अल्पसंख्यक वर्ग के कर्मचारी-पदाधिकारी ऐसा महसूस करें कि डी वी सी में उनका भी ख्याल रखा जाता है। श्री प्रसाद ने इस वर्ग से आने वाले कर्मचारियों-अधिकारियों को प्रोमोशन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं देने की शिकायत की। हाल ही हुए अभियंताओं के प्रोमोशन से उठ रहे कई विसंगतियों पर भी उन्होंने विस्तार से चर्चा की। वार्ता में संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने एम-5 और इसके ऊपर के स्तर पर ओ बी सी के पदाधिकारियों की कम संख्या पर चिंता जाहिर की एवं इस विसंगति को दूर करने का निवेदन किया। चार्ज शीट, जाँच एवं अन्य बहाने से ओ बी सी के अधिकारियों को प्रोमोशन नहीं देने या प्रोमोशन देने में विलम्ब किए जाने का भी मामला उठाया गया। गिरिजेश्वर प्रसाद ने बताया कि वार्ता सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में हुई एवं डी वी सी पदाधिकारियों ने बैठक में उठाए गए मुद्दों को गंभीरतापूर्वक सुना एवं इस पर आगे गौर करने का भरोसा दिया। बैठक में बताया गया कि अब हर तीन महीने पर डी वी सी पिछड़ा वर्ग संघ एवं अन्य कर्मचारी संगठनों के साथ वार्ता कर परिस्थितियों की समीक्षा की जाएगी ताकि समस्याओं को समझ कर उन्हें दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा सकें। श्री प्रसाद ने बताया कि बैठक में डी वी सी के पदाधिकारियों को डी वी सी पिछड़ा वर्ग संघ की ओर से प्रकाशित नए वर्ष के कैलेण्डर भेंट किए गए।
बैठक में डी वी सी प्रबंधन की ओर से सदस्य सचिव डा जॉन मथाई, कार्यपालक निदेशक(मानव संसाधन) राकेश रंजन, महाप्रबंधक(मानव संसाधन) रंजित रजक एवं उप-निदेशक (मानव संसाधन) दिपिन्ति जायसवाल शामिल थे। डी वी सी पिछड़ा वर्ग संघ के सुधीर कुमार(के टी पी एस),सुधिष्ट कुमार(मैथन),गौतम कुमार(डी एस टी पी एस),नवनीत कुमार(मैथन),अवधेश शर्मा(सी टी पी एस) एवं अशोक कुमार शर्मा(सी टी पी एस) भी बैठक में शामिल हुए।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?