स्वच्छता पखवाड़ा एवं मिशन लाइफ के अंतर्गत कार्यक्रम

अंडाल(अमन राय) : भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के निर्देशानुसार देश की अग्रणी बिजली उत्पादन कंपनी दुर्गापुर स्टील थर्मल पावर स्टेशन अंडाल डीवीसी 16-31 मई 2023 के बीच स्वच्छता पखवाड़ा एवं 17 मई से 5 जून के बीच मिशन लाइफ पर्यावरण दिवस के रूप में मना रहा है। 15 दिनों तक चलने वाले पखवाड़े भर चलने वाले कार्यक्रम के क्रम में 21 मई 2023 को सुबह 8 बजे डीवीसी कॉलोनी के स्कूली छात्रों एवं बच्चों के लिए स्वच्छता एवं मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत रिक्रिएशन क्लब में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता ,जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता के लिए एक प्रभात फेरी एवं सिट एंड ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन बेनचिटी डीएसटीपीएस कॉलोनी में किया गया जिसमें विभिन्न वर्ग के कुल 70 छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों सहित कुल 70 लोगो ने अपनी आयु एवं वर्ग के अनुसार 5 समूहों में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।प्रभात फेरी एवं ड्राइंग के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, बिजली संरक्षण, पर्यावरणीय साफ सफाई का सन्देश दिया की सही समय रहते अगर हम अपने पर्यावरण को संरेखित करने की दिशा में कदम नहीं उठाएंगे तो आने वाले समय में धरती रहने लायक नहीं बचेगी। श्री सुधीर कुमार झा सीनियर जीएम एंड एचओपी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत मिशन, भारत सरकार के प्रमुख स्वच्छ भारत आंदोलन की तर्ज पर डीवीसी में एक जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

श्री झा ने लोगो को पर्यावरण के प्रति अपनी उत्तरदायित्व का निर्वहन करने की अपील की । कार्यक्रम के दौरान , मुख्या अभियंता श्री संजय कुमार , उपमुख्य अभियंता श्री शिबानन्द सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझते हुए कहा लोगो को अपने स्वस्थ्य एवं पर्यावरण को स्वस्थ रखें ही होगा , कार्यक्रम का संचलान सीएसआर प्रबंधक मोहम्मद शमीम अहमद , मैनेजर असैनिक श्री मुकेश प्रसाद सिंह, मैनेजर ( विद्युत्) श्री अनूप घोष, श्री सुभाशीष गुप्ता इत्यादि द्वारा किया गया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?