लावदोहा ब्लॉक में तृणमूल कांग्रेस का विजय सम्मेलन

लावदोहा : पश्चिम बर्दवान जिले के पांडेश्वर विधानसभा के लावदोहा ब्लॉक मे तृणमूल कांग्रेस का विजय सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित हुआ | इस मौके पर पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री प्रदीप मजूमदार,पांडेश्वर विधायक सह तृणमूल कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिला अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती,लावदोहा ब्लॉक प्रेसिडेंट सतादीप घटक के अलावा कई और नेतागण उपस्थित थे | अतिथियों का स्वागत साल, फूलो गुलदस्ता एवं मोमेंट के साथ किया गया | इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्र के तृणमूल समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे |

उपस्थित अतिथियों ने एक-एक कर अपने वक्तव्य रखें | विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने सभी को आगामी दिनों में एक साथ मिलकर काम करने एवं क्षेत्र के लोगों के साथ रहने की अपील की | वही ब्लॉक प्रेसिडेंट सतादीप घटक ने भी उपस्थित लोगों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?