डीएसटीपीएस अंडाल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती सह पराक्रम दिवस का आयोजन


अंडाल : डीएसटीपीएस,अंडाल में 23 जनवरी, 2026 को प्रातः 11:30 बजे दिव्यज्योति भवन के भूतल पर महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रनायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती-सह-पराक्रम दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन देश के महान नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के उद्देश्य से किया गया।यह कार्यक्रम मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख श्री राम प्रवेश साह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मेंटेनेंस) श्री एस. आर. पांडा, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री श्रीकांत गेडाला, उप महाप्रबंधक (सी व एम) श्री ऋषिकेश कुमार, उप कमांडेंट श्री सोहेल रफात, हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाॅं, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) मो. शमीम अहमद तथा प्रबंधक श्री अनिर्वाण पाल, मानव संसाधन की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह का शुभारंभ मंगलदीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी के राष्ट्रप्रेम, अद्वितीय नेतृत्व क्षमता तथा देश की स्वतंत्रता के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान अविस्मरणीय है। आगे उन्होंने नेताजी के साहसिक विचारों को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया। हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाॅं ने अपनी नयी कविता 'बसंती बयार, नेताजी के आसार' पेश की।इस अवसर पर डीवीसी, डीएसटीपीएस की बड़ी संख्या में कर्मचारियों, संविदा कर्मियों और 100 से अधिक सीआईएसएफ के जवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन नेताजी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपने जीवन और कार्य में आत्मसात करने के संकल्प के साथ किया गया।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?