पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने भरोसा एप्प लॉन्च किया
पूर्वी बर्दवान(अमन राय) : पूर्वी बर्दवान जिला पुलिस ने आम नागरिकों को सेवाएं प्रदान करने के लिए एक नया ऐप "भरोसा" लॉन्च किया है, यह दो भाषाओं,बंगाली और अंग्रेजी में उपलब्ध है। इस एप्प को एसपी अमनदीप आईपीएस ने सोमवार को एसपी कार्यालय में प्रेस मिट कर ’भरोसा’ नामक एप लॉन्च किया. इस दौरान एसपी ने बताया की अब जिले के लोगों को किसी भी थाने में जाकर शिकायत के लिए दौड़ भाग नहीं करनी होगी. वे लोग अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन के प्ले स्टोर से ’भरोसा’ एप डाउन लोड कर अपने मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन कर घर बैठे अपनी किसी भी तरह की शिकायत कर सकते है. इस संबंध मे उन्हे एक एकनोलेजमेंट नंबर मिल जायेगा जिससे उनकी शिकायत का स्टेटस पता चल पाएगा. और यह एप के द्वारा शिकायत सीधे एसपी कार्यालय मॉनिटरिंग करेगी. जिस थाना क्षेत्र का मामला होगा उसे यहां से फारवर्ड कर दिया जाएगा. और सात दिनों के भीतर मामले को सुलझाने की कोशिश की जाएगी. पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा शुरू किए गए इस एप को लेकर जिले के लोगों में खुशी है. लोगों का कहना है की एसपी अमनदीप आईपीएस ने जीले के लोगों को काफी सहूलियत दी है. इस एप के माध्यम से लोग अब घर बैठे अपनी शिकायत कर सकेंगे.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?