प्रतिबंधित पटाखो के खिलाफ पुलिस की मुहिम

प्रतिबंधित पटाखो के खिलाफ पुलिस की मुहिम

आसनसोल(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट कि पुलिस द्वारा आने वाले काली पूजा एवं दीपावली को देखते हुए किसी भी तरह की प्रतिबंधित फटाके से लोगों को जागरूक करने के लिए एक ओर अभियान चला रही है वहीं दूसरी ओर इन पटाखों को बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ भी कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है.आम लोगों को माइकिंग के जरिये जागरूक किया जा रहा है | ताकि आने वाले त्योहारों मे प्रतिबंधित पटाखों का इस्तेमाल ना करें | लेकिन कुछ पटाखा विक्रेता प्रशासन की इस नियम को ना मानते हुए छुपाकर प्रतिबंधित पटाखे बेच रहे है | इसी को देखते हुए कमिश्नरेट की पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है | एवं प्रतिबंधित पटाखों को भी जब्त किया जा रहा है | इसी क्रम में आसनसोल नॉर्थ थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में सर्च अभियान चलाकर आवाज वाले 75 पैकेट पटाखे बरामद किया है. इसके साथ ही इसे बेचने वाले दो लोगो को भी पुलिस ने पकड़ा है | एवं पुलिस की माने तो यह सर्च अभियान लगातार जारी रहेगा |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0