एसपी के नेतृत्व में पुरुलिया जिला पुलिस का कड़ा पहरा

पुरुलिया: जिले में अवैध कोयला तस्करी के काले साम्राज्य को ध्वस्त करने के लिए पुरुलिया पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। पुलिस अधीक्षक (SP) कुमार सानी राज, आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस अब 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत सीमावर्ती इलाकों में पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।अवैध कारोबारियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से एसपी कुमार सानी राज ने खुद मोर्चा संभाला है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ झारखंड-बंगाल सीमा (चंदनकियारी मार्ग) का औचक निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी।नाका प्वाइंट्स जहाँ बढ़ाई गई निगरानी उनमे कांठालतार सीमा (जयपुर थाना),पुरुलिया मफस्सल थाना क्षेत्र,दरदा नाका (पारा थाना),तुलिन नाका,झालदा थाना.निरीक्षण के दौरान एसपी ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने विभाग को निम्नलिखित कड़े निर्देश दिए हैं प्रत्येक भारी वाहन के ई-वे बिल, टैक्स इनवॉयस और माइनिंग दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है।पुलिस, जीएसटी और एमवीआई (MVI) विभाग मिलकर 24x7 सघन चेकिंग अभियान चलाएंगे।प्रत्येक नाके पर सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर जिला कंट्रोल रूम से 'रीयल-टाइम' निगरानी रखी जाएगी।अवैध तस्करी में लिप्त पाए जाने पर सीधे एफआईआर और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।पुरुलिया पुलिस का यह आक्रामक अभियान अवैध कोयला माफियाओं के लिए एक बड़ी चेतावनी है। एसपी कुमार सानी राज के दूरदर्शी नेतृत्व में यह कदम जिले को पारदर्शी, सुरक्षित और अपराध-मुक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल साबित हो रहा है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?