कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की ओर से स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित

स्वच्छता पखवाड़े के तहत बेलबाद फ़्री प्राईमरी स्कूल में हुआ आयोजन

जमुड़िया(अमन राय) ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत बेलबाद फ़्री प्राईमरी स्कूल में आज (26/06/2023) स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयीं। ग़ौरतलब है कि 16/06/2023 से चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र में विविध आयोजन किये जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छता के मामले में बच्चों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के बीच निबंध, चित्रकला और क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 70 बच्चों ने हिस्सा लिया। क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने इस आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस प्रकार के विषय को लेकर छोटे बच्चों को सम्मिलित करना सराहनीय है। क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक श्री राजेश त्रिवेदी ने भी अपनी ओर से शुभाकांक्षा देते हुए कहा कि इसी प्रकार के विविध आयोजनों से यह पखवाड़ा सफ़लता की ओर अग्रसर होगा। इस आयोजन में क्षेत्रीय सामुदायिक विकास अधिकारी श्री ज्योति प्रसाद बोरी व अध्यापक श्री असित चक्रवर्ती ने सक्रिय भूमिका निभायी।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?