डीएसटीपीएस में अधिकारी व कर्मचारी वर्गों हेतु राजभाषा कार्यशाला  

डीएसटीपीएस में अधिकारी व कर्मचारी वर्गों हेतु राजभाषा कार्यशाला  

 अंडाल : दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र, अंडाल में दिनांक 29 मार्च, 2025 को एक पूर्ण दिवसीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला का आयोजना दिव्यज्योति भवन स्थित ट्रेनिंग हॉल में किया गया जिसमें परियोजना से नामित 26 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया ।उद्घाटन सत्र: राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में डीएसटीपीएस के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह, वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ व एम) श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुकदेव खान, महाप्रबंधक श्री अरिजीत मजुमदार आदि अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मंगलदीप प्रज्ज्वलित किया। अपने संबोधन में परियोजना प्रधान श्री साह ने कार्यशाला की सफलता की कामना तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपने कार्यालयों में अधिक से अधिक हिंदी में काम करने की अपील की। कार्यशाला सत्र: कार्यशाला के प्रथम सत्र में ‘राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन’ विषय पर हिंदी अधिकारी श्री इस्माईल मियाँ, डीएसटीपीएस ने प्रकाश डाला। उन्होंने पावर प्वाइंट के माध्यम से विषय के हरेक पहलू को प्रदर्शित करते हुए चर्चा की। द्वितीय सत्र में प्रतिभागियों से अभ्यास कराया गया तथा परिसंवाद सत्र चलाया गया।  हिंदी पुस्तक एवं प्रमाण-पत्र वितरण : कार्यशाला के सभी प्रतिभागियों को हिंदी पुस्तक यथा – डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह की पुस्तिका ‘भाषा विज्ञान एवं हिंदी भाषा’ की एक-एक प्रति प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागी बेहद उत्साहित दिखे। श्री राजीव सक्सेना, प्रबंधक (वि), अलिंद दूबे, प्रबंधक (वि), श्रीमती पूनम यादव, प्रबंधक (सी व आई), ईंधन प्रबंधन, श्री पतरस हाँसदा, प्रबंधक (मा.सं.), श्री प्रभात कुमार, प्रबंधक (सी व आई), नियंत्रण व यंत्रीकरण श्री मुकेश प्रसाद सिंह, प्रबंधक (असैनिक), एएचएमएस श्री तमाल ठाकुर, सहायक प्रबंधक (वि), वैद्युत श्री रणदीप दास, सहायक प्रबंधक (आईटी), अर्नब चक्रबर्ती, कनिष्ठ अभियंता (सी व आई), नियंत्रण व यंत्रीकरण श्री सोमनाथ समाद्दार, कार्यपालक (यां) श्री संजीव कुमार राय, फोरमैन ग्रेड-।(वि), श्री पार्था प्रतिम भट्टाचार्या, सहायक नियंत्रक (यां.) पीजी, श्री सायांको चौधुरी, सहायक रसायनज्ञ, श्री सुशील सोरेन, सहायक, श्री साधन चंद्र भुइ, तकनीकी सहायक ग्रेड -।।, श्री जय प्रकाश सिंह, कनिष्ठ अभियंता, श्री अमर लाल बाला, सहायक नियंत्रक, श्री जीवन बिहारी कर्मोकार, कनिष्ठ अभियंता (यां.), श्री सुखेंदु विकास चौधुरी, निजी सहायक, श्री तपन कुमार धीवर, तकनीकी सहायक, श्री पंकज कुमार पाण्डेय, कनिष्ठ अभियंता (यां), श्री शिवशंकर साव, सहायक ग्रेड-।, श्री गोपाल दास, कार्यालय अधीक्षक, श्री बासुदेब चक्रबर्ती, सहायक ग्रेड-। इत्यादि प्रतिभागियों ने दिल से प्रशिक्षण हासिल किया। अंत में, हिंदी अधिकारी श्री मियाँ के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम समाप्त घोषित हुआ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0