रानीगंज थाने पुलिस को मिली सफलता एक तस्कर गिरफ्तार
रानीगंज : आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के रानीगंज थाना पुलिस की पीसी पार्टी की टीम जब क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कर रही तो पुलिस को बल्लभपुर के नूरपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर बार बार घूमता देख संदेह हूआ | जब पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को विभिन्न तरह के बातों से घुमाने की कोशिश कर रहा था | लेकिन आखिरकार अपने गुनाह को कबूल किया | पुलिस ने उसके पास से 22 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया |आरोपी का नाम राकेश डोम बताया गया | गौरतलब है कि यह आरोपी आगे भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है | उक्त बातें की जानकारी रानीगंज थाना पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दी | पुलिस अब इस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?