एन आई टी दुर्गापुर के हिंदी पखवाड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे की शिरक़त 

एन आई टी दुर्गापुर के हिंदी पखवाड़ा में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी चौबे की शिरक़त 

दुर्गापुर(अमन राय) : एन आई टी दुर्गापुर में 14-28 सितंबर तक चल रहे हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम में आज श्री अश्विनी कुमार चौबे, केंद्रीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन, एवं खाद्य और सार्वजनिक वितरण, भारत सरकार ने एन आई टी दुर्गापुर के छात्रों और शिक्षकों को सम्बोधित किया। उन्होंने हिंदी की महत्ता और उसके प्रयोग से आने वाले स्वाभिमान के बारे में भी बताया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हिंदी को सहज और प्रासंगिक बनाने के लिए क्लिष्ट शब्दावली के प्रयोग की जगह आम बोलचाल के शब्दों को प्रयोग में लाना ज्यादा प्रभावी होगा। उन्होंने यह भी कहा कि आज हिंदी न सिर्फ भारत में बल्कि विदेश में भी अपना अस्तित्व बनाने में सफ़ल है। संस्थान के निदेशक प्रो अरविन्द चौबे ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी को धन्यवाद दिया। निदेशक महोदय ने बताया की यह गणमान्य उपस्थिति हिंदी का प्रयोग करने वालों को उत्साहित और अहिन्दी भाषियों को हिंदी के प्रयोग के लिए प्रेरित करेगी। दुर्गापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री लखन गोराई और कुलटी के विधायक श्री अजीत कुमार पोद्दार ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करके हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन संस्थान डॉ श्री कृष्ण राय ने किया। उन्होंने बताया कि ये हिंदी पखवाड़ा इस माह की 28 तारीख़ तक चलेगा और इसमें हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन हेतु बहुत से कार्यक्रम किये जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में छात्रों के अलावा शिक्षक और संस्थान के कर्मचारी वृन्द भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0