डीएसटीपीएस डीवीसी में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन 

डीएसटीपीएस डीवीसी में राजभाषा कार्यशाला का आयोजन 

हिंदी में काम करने पर स्व-सम्मान का एहसास होता है-वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुधीर कुमार ब्यास 

अंडाल(अमन राय) : 20 दिसंबर, 2024 को दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केंद्र, दामोदर घाटी निगम में पूर्ण दिवसीय राजभाषा हिंदी कार्यशाला विधिवत संपन्न हुई। राजभाषा कार्यान्वयन समिति के तत्वावधान में प्लांट परिसर के ट्रेनिंग हाॅल में आयोजित इस कार्यशाला में परियोजना के राजभाषा नोडल अधिकारियों सहित 26 अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। शुभांरभ सत्र को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एवं एम) श्री सुधीर कुमार ब्यास ने कहा कि हिंदी में काम करने पर स्व-सम्मान का एहसास होता है। हिंदी में किसी भी विषय को आसानी से व्यक्त करने की पूरी क्षमता है। ज़रूरत है हिंदी में काम शुरू करने की। मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक (एचएम/एफजीडी) श्री सुखदेव खाॅं और महाप्रबंधक (सी व एम) श्री चंचल दास ने भी कार्यशाला को संबोधित करते हुए अधिकारियों/कर्मचारियों से अधिकाधिक काम हिंदी में करने की अपील की। हिंदी अधिकारी मो. इस्माईल मियाॅं ने अपनी कविताऍं पेश की और पूरे कार्यक्रम को संचालित किया।कार्यशाला सत्र : दो सत्रों में आयोजित कार्यशाला के मुख्य अतिथि प्रवक्ता श्री नवीन कुमार प्रजापति, पूर्व वरिष्ठ सलाहकार, सीटीबी, कोलकाता, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने "निगम में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में राजभाषा नोडल अधिकारियों की भूमिका" विषय पर विहंगम प्रकाश डाला। राजभाषा कार्यान्वयन के विविध आयामों की विशेषताओं को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित कर चर्चा की। 'कंठस्थ संस्करण 2.0 - स्मृति आधारित अनुवाद' के प्रयोग पर भी चर्चा की गई। विषयांतर्गत प्रतिभागियों से अभ्यास भी करवाया गया।उपस्थिति - वरिष्ठ प्रबंधक शुभ्र शंखा साहा, श्रीमती बिनीत सरकार, प्रबंधक अनिर्बाण पाल, सुधीर कुमार, अभिषेक कुमार, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, देबमाल्या साहा, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती रीना यादव, कासिफ रिज़वी, पतरस हाॅंसदा, उप प्रबंधक चंद्र शेखर प्रसाद, प्रवीण कुमार, सहा. प्रबंधक तमाल ठाकुर, कार्यपालक जयंती मुखर्जी, कनिष्ठ अभियंता जय प्रकाश सिंह, शुभाशीष गुप्ता, देबाशीष मुखोपाध्याय, श्रीमती रुनु सरकार, अनुराग कुमार, वरि. स्वा. निरीक्षक आर के कटुआ, एम एस डब्ल्यू प्रदीप दत्ता, प्रभागीय लेखाकार सुरजीत राणा, चार्जहैंड अभिजीत साईं, सहा. नियंत्रक सुकांता बासुरी, सहा. रसायनज्ञ सायंको चौधुरी इत्यादि प्रतिभागियों ने बड़ी तन्मयता के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया। अंतत: परिसंवाद सत्र के उपरांत हिंदी अधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0