पुलिस को मिला पेड़ से लटकता शव जांच में जुटी पुलिस

पुलिस को मिला पेड़ से लटकता शव जांच में जुटी पुलिस

बांकुड़ा (अमन राय ):बांकुड़ा जिले के गंगाजल घाटी थाना अंतर्गत निधि रामपुर गांव में उस समय सन्नाटा पसर गया जब ग्रामीणों को यह खबर मिली कि गांव के सुभदीप उर्फ दीपू मिश्रा की लाश पेड़ से लटक रही है. यह खबर देखते ही देखते जंगल में आग  की तरह पूरे क्षेत्र में  फैल गई. फल स्वरुप  भारी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचते हैं. पुलिस को इस घटना की सूचना मिलते ही तत्परता के संग मौके पर पहुंचती है.पुलिस  शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेज देती है. भेजने के इस क्रम में पुलिस को  थोड़ी देरी भी होती है. पुलिस की माने तो ग्रामीणों की  मांग थी कि जो जिम्मेदार व्यक्ति है इस मौत के उसे गिरफ्तार किया जाए. ग्रामीणों ने  पुलिस को बताया मृतक की कथित हत्या के लिए एक महिला एवं उसके परिवार के लोग जिम्मेदार हैं. कुछ लोगों ने रोड जाम भी किया.  पुलिस ने  मौका पर उपस्थित लोगों को समझाया और कानूनी प्रक्रिया के तहत इस पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया.  इसके उपरांत शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. इस मामले में मृतक के परिवार की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया है.जिसमें एक महिला  समेत तीन लोगों का नाम दर्ज किया गया है.  पुलिस इस मामले को पूरी गंभीरता से जांच कर रही है इस विषय में पुलिस ने डॉगस्कर्ट टीम के  निष्कर्ष को भी नोट किया गया है. वीडियो ग्राफि के तहत  पोस्टमार्टम करवाया गया है. पुलिस इस मामले की पूरी गहनता से जांच कर रही है. एक टीम गठित कर कई एंग्लो से इस विषय में जांच शुरू कर दी गई है. साथ ही पुलिस उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर रही है जो एनएच 60 के आवागमन पर छती पहुंचाई एवं पुलिसिया कार्रवाई में बाधा डाला.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0