सुरक्षा शिविर के जरिए छात्राओं को किया गया जागरूक

बाकूड़ा :महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल अपराधों के बढ़ते खतरों को देखते हुए आज बांकुड़ा महिला थाना और साइबर क्राइम थाने की ओर से एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। ओन्दा स्थित 'बेलाराणी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस' में आयोजित इस कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षकों और छात्राओं को कानून और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।पुलिस अधिकारियों ने "स्वयं-सिद्धा" कार्यक्रम के तहत महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा, घरेलू उत्पीड़न और बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को रोकने पर जोर दिया। इस दौरान छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, आत्मरक्षा के महत्व और आपातकालीन स्थिति में सरकारी सहायता प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।आज के डिजिटल युग में बढ़ते खतरों को देखते हुए साइबर क्राइम थाने के विशेषज्ञों ने छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग और सोशल मीडिया के सही उपयोग की जानकारी दी। शिविर में मुख्य रूप से फिशिंग और फर्जी कॉल से कैसे बचें,सोशल मीडिया पर होने वाले उत्पीड़न का सामना कैसे करें,अपनी व्यक्तिगत जानकारी और पासवर्ड को सुरक्षित रखने के तरीके,किसी भी संदिग्ध लिंक या ऐप से होने वाले नुकसान के प्रति सतर्कता आदि विषयों पर चर्चा हुई.इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लगभग 100 छात्राओं और शिक्षकों ने हिस्सा लिया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल-जवाब कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। पुलिस प्रशासन और शिक्षण संस्थान के आपसी सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिससे छात्राओं में एक नया आत्मविश्वास देखने को मिला।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?