बराबनी प्रीमियर लीग के विजेता जेएमडी राइजिंग स्टार

बराबनी (संवाददाता): युवा स्वस्थ रहें फिट रहें एवं खेल के प्रति उनका रुझान और बड़े इसे ध्यान में रखते हुए बाराबनी के युवा नेता मुकुल उपाध्याय के पहल पर बराबनी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था. इस टूर्नामेंट के फाइनल में दो बड़ी दिग्गज टीमें आमने सामने थी. जेएमडी राइजिंग स्टार एवं आजाद स्पॉटिंग के बीच एक रोमांचक फाइनल मैच हुआ जिसमें जेएमडी राइजिंग स्टार ने आजाद स्पॉटिंग को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया. इस टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह था और इस मैच को देखने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे. लोगों का कहना था इस तरह का टूर्नामेंट हर वर्ष होना चाहिए काफी सुसज्जित एवं एक अच्छा टूर्नामेंट आयोजन किया गया था. इस टूर्नामेंट के विजेता टीम को पचास हजार रु. एवं उपविजेता को तीस हजार रु का पुरस्कार दिया गया. इसके अलावा मैन ऑफ द मैच मैन ऑफ द सीरीज एवं और कई पुरस्कार खिलाड़ियों को दिए गए. इस टूर्नामेंट के विजेता एवं उप विजेता को ट्रॉफी एएमसी के मेयर सह बाराबनी के विधायक विधान उपाध्याय, प्रखंड वीडियो सौमित्र प्रतिम प्रधान, के माध्यम से खिलाड़ियों को दिया गया. इस टूर्नामेंट का शुभ आरंभ मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय के द्वारा किया गया था.क्षेत्र की आठ टीमो ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. इस अवसर पर मेयर सह विधायक विधान उपाध्याय ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा यह टूर्नामेंट अगले साल और नए रूप में और बेहतर तरीके से करना होगा. उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए सभी को धन्यवाद दिया.इस फाइनल टूर्नामेंट के शुभ अवसर पर बराबनी प्रखंड वीडियो सौमित्र प्रतिम प्रधान, बराबनी के युवा नेता मुकुल उपाध्याय, प्रखंड पंचायत समिति उपाध्यक्ष सुकुमार साधु, सलानपुर प्रखंड तृणमूल कांग्रेस उपाध्यक्ष भोला सिंह, के अलावा और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.
Click Here to Visit
What's Your Reaction?