भगवत कथा के चौथे दिन बामन अवतार समुन्द्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्म का हुआ प्रसंग भक्तजन हुए मंत्रमुग्ध

दुर्गापुर(अमन राय) : श्रीश्री पंचमुखी बालाजी धाम में आयोजित श्रीमद्भा भागवत ज्ञान कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म प्रसंग व उत्सव में भागवत कथा वाचिका मानस माधुरी पाठक ने ऐसा समां बांधा कि भागवत प्रेमी अपने आप को रोक नहीं सके। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की धुन पर भक्त जम कर झूमे। भागवत कथा के चौथे दिन कथा वाचिका ने बामन अवतार, समुन्द्र मंथन और श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुना कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान कथा वाचिका मानस माधुरी ने कहा कि पाप आंखों के रास्ते मन में पहुंचता है और मन के बाद मनुष्य कि बुद्धि को भ्रष्ट कर देता है। उन्होंने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजें व अच्छे साहित्य धार्मिक ग्रंथ पढ़ना चाहिए, ताकि हमारा मन व बुद्धि स्वच्छ रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों के नामांकरण से पूर्व अच्छी तरह सोच-विचार कर उनका नाम रखना चाहिए,क्योंकि हमारे जीवन में नाम का बहुत प्रभाव पड़ता है। जथा नाम तथा गुणा की कहावत हमेशा चरित्रार्थ होती है.कृष्ण जन्म उत्सव के अवसर पर कथा मंडप को बैलून से सजाया गया.इस दौरान श्री कृष्ण के जयकारों से कथा स्थलगुंजायमान हो उठा. श्रोता व भक्त गण बाल कृष्ण को देखने व बधाई देने के लिए उमड़ पड़े. इस अवसर पर आयोजकों की ओर से श्रोताओं व भक्तों के बीच बधाई के रूप में चाकलेट, माखन मिश्री वितरण किया गया. इस दिन पूर्व विधायक व तृणमूल कांगेस के नेता अपूर्व मुखर्जी मंदिर परिसर पहुँच कर आशीर्वाद लिया.इस दौरान कमेटी के सचिव राकेश भट्टड, एस एन मोर्या,सोनु शुक्ला,अनिल सिंह, ओम प्रकाश यादव,सुशील जैन,जनक सहानी,महेंद्र मोर्या, विश्वजित कुमार, रघुनाथ घोष सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?