सांकतोड़िया फाड़ी पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला को पकड़ा
आसनसोल :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के कुल्टी थाना अंतर्गत सांकतोड़िया फाड़ी पुलिस ने एक महिला को गांजा एवं नकदी के साथ पकड़ा है | महिला का नाम तारा पासवान है | इसके पास से कुल 64 हजार 150 नगद सहित 7 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है | पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह महिला गांजा पुरुलिया जिले के परबेलिया मे खपाने की फिराक में थी | तभी पुलिस ने इसे धर दबोचा | पुलिस इसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है | ताकि इस कारोबार से संबंधित और भी आरोपी को पकड़ा जा सके |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?