QC टीम मंथन ने पहली बार प्रतिस्पर्धा करते हुए ICQCC बीजिंग में स्वर्ण पदक जीता

QC टीम मंथन ने पहली बार प्रतिस्पर्धा करते हुए ICQCC बीजिंग में स्वर्ण पदक जीता

आसनसोल(अमन राय) : 1 नवंबर को सिंटर प्लांट की क्वालिटी सर्कल टीम 'मंथन' ने बीजिंग, चीन में चाइना एसोसिएशन फॉर क्वालिटी द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ICQCC (इंटरनेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कंट्रोल सर्कल्स) 2023 में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर डीआईसी बृजेंद्र पी सिंह ने कहा,यह हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है,यह हमारी विशाल क्षमता को अनलॉक करने के लिए क्यूसी की शक्ति पर भी जोर देता है। वही " ईडी (वर्क्स) मनीष आर गुप्ता ने कहा, "यह अन्य क्यूसी टीमों को ऐसी और उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगा।" सीजीएम (सिंटर प्लांट) अनुप के घोष ने कहा की "सिंटर प्लांट की इस टीम में हमारे एजीएम पंकज के जिज्ञासु, सिसिर मंडल, समीर के घोष, सुजीत कुमार और भरत चंद्र साहू शामिल हैं। वही सीजीएम (बीई) एमई शम्सी ने कहा, "क्वालिटी ओलंपिक के रूप में भी जाना जाता है, यह पहली बार है कि हमारी क्यूसी टीमों आईसीक्यूसीसी में भाग लेने के लिए चुना गया था।"


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0