बाल विवाह के विरुद्ध  बांकुड़ा पुलिस का अभियान

बाल विवाह के विरुद्ध  बांकुड़ा पुलिस का अभियान

बांकुड़ा (अमन राय ): बांकुड़ा जिला पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए जहां एक ओर  पूरी तरह चाक-चौबंद व्यवस्था रखी है.  वहीं दूसरी ओर पुलिस कम्युनिटी के तहत कई  कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे आम लोगों को  जागरूक भी किया जा रहा है.  इसी क्रम में सालतोड़ा थाने मे जिला पुलिस की ओर से एक चर्चा की गई | विषय था बाल विवाह के विरुद्ध  क्षेत्र के लोगों को जागरूक करना | इस बैठक में इस  अभियान की  योजना  तैयार की गई | बांकुड़ा जिला पुलिस का यह प्रयास है कि क्षेत्र में बाल विवाह के  दुष्परिणाम को लोग  समझें एवं अपने बच्चे के विवाह में कोई जल्दी बाजी ना करें | बांकुड़ा जिला पुलिस का यह प्रयास निसंदेह सराहनीय कदम है | इस बैठक मै इंस्पेक्टर निर्मल सरकार, थाना प्रभारी, के अलावा और भी अधिकारी उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0