अंचल खेल प्रतियोगिता में विजेताओं को मिला पुरस्कार
दुर्गापुर (अमन राय ): जय बालाजी इंड्यूट्रीज की तरफ से प्राथमिक विद्यालयों द्वारा गोपालपुर के
कवि सुकांतो फुटबॉल मैदान में आयोजित अंचल खेल कार्यक्रम में प्रथम ,द्वितीय और तृतीय स्थान पर आए हुए 113 छात्र और छात्राओं को टी शर्ट वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में 24 प्राथमिक विद्यालयों के छात्र और छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बांसकोपा प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बुद्धदेव मंडल सहित अन्य अध्यापक गण और जय बालाजी इंड्यूट्रीज के ग्रुप हेड एचआर आलोक पाण्डेय, जीएम आईआर अशोक कुमार सिंह और डीजीएम एचआर पंकज कुमार वर्मा उपस्थित थे। जय बालाजी इंड्यूट्रीज के ग्रुप हेड एचआर आलोक पाण्डेय ने इस अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें आने वाले समय में देश का भविष्य बताया और कहा कि खेल कूद से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का विकास होता है जो पढ़ाई के साथ सभी बच्चों के सार्वांगिक विकास के लिएं आवश्यक है।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?