ईसीएल के निदेशक तकनीकी का कुनुस्तोड़िया दौरा
जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के निदेशक (तकनीकी) परियोजना व योजना श्री एन. के. सिंह ने आज (23/03/2023 को) कुनुस्तोड़िया क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के नॉर्थ सियारसोल ओसीपी तथा बांसड़ा ओसीपी का विधिवत निरीक्षण किया और उत्पादन-उत्पादकता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिये। साथ ही, उन्होंने क्षेत्र की महत्वाकांक्षी परियोजना नारायणकुड़ी हाईवाल परियोजना का भी परिदर्शन कर विधिवत जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि कुनुस्तोड़िया क्षेत्र की सशक्त टीम उत्पादन संबंधी गतिविधियों में पूर्णतः प्रतिबद्ध दिखती है और इनसे उम्मीदें हैं। ग़ौरतलब है कि क्षेत्र में निदेशक महोदय का स्वागत क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी अधिकारियों ने किया। श्री सिन्हा ने कहा कि निदेशक महोदय के आगमन से क्षेत्र के लोगों में नवीन उत्साह और नव चेतना का संचार हुआ है जिसका अनुकूल प्रभाव उत्पादन पर दिखेगा। उन्होंने निदेशक महोदय की ओर से दिये गये सुझावों के अनुपालन हेतु क्षेत्र की ओर से प्रतिबद्धता भी ज़ाहिर की।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?