नेत्र जांच शिविर का आयोजन 

नेत्र जांच शिविर का आयोजन 

दुर्गापुर(अमन राय) : आज लायंस क्लब की ओर से नेत्र जांच शिविर का आयोजन दुर्गापुर के वार्ड नंबर 34 स्थित सामुदायिक भवन गेमन कॉलोनी मे किया गया था | इस कार्यक्रम की सहयोगी संस्था दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ थी | सर्वप्रथम लायंस क्लब की टीम का स्वागत दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम में 25 लोगों ने नेत्र जांच करवाया | ज्ञात हो कि 2022 में भी संस्था द्वारा नेत्र जांच शिविर दुर्गापुर के 34नंबर वार्ड में किया गया था |

इस मौके पर पूर्व पार्षद सहित दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ के सचिव अजय कुमार चौबे,अध्यक्ष जय शंकर सिंह फाउंडर सदस्य विनोद यादव,इंद्रदेव प्रसाद,अशोक सिंह सलाहकार शिवनाथ चौधरी, साथ में समाजसेवी लालबाबू प्रसाद मिंटू चौधरी संघ के सक्रिय कार्यकर्ता भीम मंडल सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे | लायंस क्लब की ओर से इस कार्यक्रम की सफलता पर खुशी जाहिर की गई |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0