पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो शातिरो को पकड़ा 

पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ दो शातिरो को पकड़ा 


अंडाल(अमन राय) ) :आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा नाका चेकिंग चलाई जा रही है | पुलिस की इस नाका चेकिंग अभियान से पुलिस को सफलता भी मिल रही है | ताजा मामला सामने आया है अंडाल थाना के बनबहाल फाड़ी से जहां पुलिस गाइघाटा के पास नाका चेकिंग चला रही थी इसी दौरान पुलिस ने दो शातिर अपराधियों को पकड़ा है | पुलिस को उन शातिरो के पास से 16.23ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ है | इसके साथ ही पुलिस ने एक चार पहिया वाहन को भी जब किया है | आरोपियों का नाम राजीव साहू जो मलीया रोड रानीगंज का निवासी है एवं आशिट बोस उर्फ राणा वह भी दुर्गा विद्यालय रानीगंज का निवासी है | पुलिस इन दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है |  पुलिस यह पता करने में जुटी है की यह शातिर यह ब्राउन शुगर कहा से लाये थे एवं कहा ले जा रहे थे. और इनके गैंग में और कितने शातिर शामिल है, ताकि उन्हें भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0