कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया नवागत अधिकारियों का स्वागत 

कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने किया नवागत अधिकारियों का स्वागत 

जमुड़िया(अमन राय) : ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में नवागत अधिकारियों का स्वागत आज क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने किया। ग़ौरतलब है कि क्षेत्र के पड़सिया खान समूह के अभिकर्ता के रूप में श्री मधुसूदन सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, मुख्य प्रबंधक (वै. व यां.) श्री राज किशोर सिंह, प्रबंधक (वित्त) श्री देवदास दरिपा, सहायक प्रबंधक (खनन) श्री देबप्रिय गोरी ने भी कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में योगदान दिया।

उल्लेखनीय है कि इन नवागत अधिकारियों का स्वागत क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में करते हुए महाप्रबंधक श्री सिन्हा ने कहा कि विभिन्न संवर्ग के इन चार अधिकारियों के क्षेत्र में आने से यहाँ का अधिकारी वर्ग समृद्ध हुआ है और आशा है कि आप सभी अपने अनुभवों का इस्तेमाल कर क्षेत्र को बेहतर दिशा देंगे। इस अभिनंदन समारोह में महाप्रबंधक के साथ अपर महाप्रबंधक श्री अनंत घोष सहित क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0