मोहर्रम को देखते हुए शांति समिति की बैठक


बीरभूम : बीरभूम जिला पुलिस की ओर से आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण संपन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक की जा रही है | इसी क्रम में जिले के दुबराजपुर थाना पुलिस की ओर से शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया | जहाँ क्षेत्र के पच्चास मोहर्रम कमेटियों ने इस बैठक में भाग लिया | कार्यक्रम में पुलिस की ओर से कई दिशा निर्देश दिए गए जिसे मोहर्रम कमेटीयों ने पालन करने का आश्वासन दिया | कार्यक्रम में डीएसपी प्रतीक राय, सीआई सुभासिष हालदार, दुबराजपुर थाना प्रभारी तपाई बिस्वास,दुबराजपुर नगर निगम के चेयरमैन पिजूस पांडे सहित गणमान्य व्यक्ति | वही दूसरी और खरासोल थाना पुलिस की ओर से भी शांति समिति की बैठक की गई | इस मौके पर डीएसपी प्रतीक राय ने बताया कि पुलिस पुलिस की ओर से हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी | सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान ना दे | बताए गए गाइडलाइंस का पालन करें |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?