अमृत कलश यात्रा का दुर्गापुर आगमन

अमृत कलश यात्रा का दुर्गापुर आगमन

दुर्गापुर(अमन राय) : पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार “मेरी माटी मेरा देश“ अभियान के तहत उन अनगिनत बहादुरों को श्रद्धांजलि देते हुए ’अमृत कलश यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिन्होंने हमारे देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस ऐतिहासिक यात्रा के तहत दिल्ली में अमृत वाटिका बनाने के लिए देश के कोने-कोने से मिट्टी लाई जाएगी। यह यात्रा हमारे वीरों का सम्मान करते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को भी आगे बढ़ाएगी। शहीदों के सम्मान की इस पहल में यह यात्रा पुण्य भूमि बंगाल के कई स्थानों से कलश में माटी एकत्र कर ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस दुर्गापुर पहूंची । ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल दुर्गापुर के पुलिस उप महानिरीक्षक श्री देवव्रत भट्टाचार्य ,उप महानिरीक्षक चिकित्सा डा0 गयासुद्दीन उप कमाण्डेंट श्री राजदीप गुप्ता, श्री संदीप, श्री एल0आर मूर्मू सहित सैकड़ों जवानों एवं अधिकारियों ने अमृत कलश यात्रा का स्वागत किया ।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0