सलानपुर थाने को मिली मोबाइल चोरी कांड में सफलता

सलानपुर थाने को मिली मोबाइल चोरी कांड में सफलता

आसनसोल (अमन राय ):सालनपुर थाने की पुलिस को मोबाइल फोन की दुकान में हुई चोरी की जांच में बड़ी सफलता मिली है. बरामद की गई ब्रांडेड महंगी कंपनियों के 13 मोबाइल फोन जो फोन चार्जर के साथ चोरी हो गए थे। कुछ महीने पहले सालनपुर के तेंदुआ मोड़ से सटे इलाके में दो मोबाइल फोन की दुकानों में लूटपाट की गई थी. सलानपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी । पुलिस के छानबीन में आकाश राय नामक एक युवक की इस घटना में होने की बात सामने आ रही थी. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोट ले गई जहां से 10 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया था। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद 13 मोबाइल फोन और विभिन्न फोन चार्जर बरामद किए गए।गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि आकाश का घर बाराबनी पनुरिया ग्राम पंचायत अंतर्गत अगरडी गांव में है. कुछ महीने पहले आकाश सालनपुर के बंजेमारी में एक रिश्तेदार के घर से क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम करता था। उसी समय पैसे के लालच में उसने इलाके की एक दुकान से दो मोबाइल फोन चुराकर अपने साथियों और गांव के कुछ लोगों को बेच दिए. पुलिस पूछताछ में आकाश ने चोरी की बात स्वीकार की है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0