अंडाल में आधुनिक सुविधाओं से लैस अष्टविनायक अस्पताल

अंडाल में आधुनिक सुविधाओं से लैस अष्टविनायक अस्पताल

अंडाल :पश्चिम बर्दवान का अंडाल क्षेत्र मैं जैसे-जैसे विकास की गति आगे बढ़ रही है वैसे वैसे लोगों के रहने का मकान भी विकसित होता जा रहा है.इसके साथ ही क्षेत्र की अवादी भी बढ़ रही है .लेकिन क्षेत्र में कोई अच्छे चिकित्सा केंद्र न होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अंडाल, उखड़ा, अंडाल ग्राम आदि क्षेत्र के लोगों को किसी गंभीर बीमारी के शिकार होने पर रानीगंज या दुर्गापुर के अस्पतालों का रुख करना इनकी मजबूरी थी. 

 इसी को ध्यान में रखते हुए अंडाल ग्राम के पास से गुजरने वाली नेशनल हाईवे के पास अष्टविनायक नर्सिंग होम का विधिवत उद्घाटन किया गया. 

 गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सोमात्मा नंदजी जी महाराज ने रिबन काटकर किया गया. 

 इस अस्पताल का निर्माण मूल रूप से चार लोगों के सहयोग से किया गया है जो इस अस्पताल के पार्टनर भी है. 

 जिनमें प्रमुख है डॉ विजन मुखर्जी, डॉ बीएन गुप्ता, डॉ मनोज कुमार लोहार, अजय कोइरी. 

 उद्घाटन समारोह में इन लोगों के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य लोग एवं अस्पताल के स्टाफ मौजूद थे. 

 अस्पताल के शुभारंभ के दिन स्वेच्छा से 25 लोगों ने रक्तदान भी किया. 

आधुनिक सुविधाओं से लैस इस अस्पताल में फिलहाल 20 बेड की उपलब्धता है. 

 अस्पताल संचालक की मानें तो आने वाले दिनों में 100 बेड की यहां व्यवस्था की जाएगी. 

 इस अस्पताल के निर्माताओं में से एक डॉक्टर विजन मुखर्जी जो गायकोनॉलेजईस्ट है.. ने मीडिया को संबोधित करते हुए अस्पताल के विषय में विस्तार से बताया.उनका कहना है कम कीमत में अच्छी सेवा देना ही हमारा प्रमुख लक्ष्य है. अस्पताल में चौबीसों घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. चिकित्सा के क्षेत्र में आने वाले दिनों में हम लोग और भी ज्यादा विस्तार करने का प्रयास करेंगे. साथ ही मरीजों के लिए एंबुलेंस एवं और भी दूसरी सेवाएं आने वाले दिनों में की जाएंगे. क्षेत्र के लोगो का कहना है इस अस्पताल के होने से स्थानीय लोगों को काफी सहयोग मिलेगा. उन्हें चिकित्सा के लिए बाहर जाने की आवश्यकता अब नहीं पड़ेगी.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0