अवैध रेल टिकट के कारोबार पर RPF की गाज 01 गिरफ्तार
ऑपरेशन उपलब्ध के तहत RPF दुर्गापुर पोस्ट की बड़ी कार्रवाई
दुर्गापुर: रेल टिकटों के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन उपलब्ध' के तहत RPF आसनसोल मंडल को एक और सफलता मिली है। 27 जुलाई को RPF दुर्गापुर पोस्ट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल टिकटों के अवैध कारोबार में संलिप्त एक व्यक्ति को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।RPF अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलने के आधार पर छापेमारी की गई, जिसमें आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।RPF आसनसोल मंडल के अधिकारियों का कहना है कि फर्जी आईडी और अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए तत्काल व सामान्य रेल टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आम यात्रियों को टिकट प्राप्त करने में कोई परेशानी न हो।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?