नेताजी का जन्म जयंती दिवस पूरे सम्मान के संग किया गया पालन

नेताजी का जन्म जयंती दिवस पूरे सम्मान के संग किया गया पालन

दुर्गापुर( अमन राय ):भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी तथा सबसे बड़े नेता सुभाष चंद बोस का जन्म जयंती दिवस देश भर में बड़े ही सम्मान के संग पालन किया गया . पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ-साथ पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर बेनाचिटी सुभाष पल्ली स्थित सुकांतो कल्चरल क्लब की ओर से नेता जी का 126वा जन्म जयंती बड़े ही सम्मान के साथ मनाया गया | कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व पार्षद प्रभात चटर्जी ने ध्वजारोहण एवं नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया | इस मौके पर रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया था | क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया | कार्यक्रम में पूर्व पार्षद प्रभात चटर्जी के अलावा, डॉ प्रदीप कुमार यादव हेड मास्टर बुधबुध चट्टी हिंदी हाई स्कूल,जितेंद्र पांडे शिक्षक बेनाचिटी भारती हिंदी हाई स्कूल, सहित इस मौके पर और भी कई गणमान्य लोग उपस्थित थे | पूर्व पार्षद प्रभात चटर्जी ने क्लब को इस बेहतरीन आयोजन के लिए क्लब के सदस्यों को बधाइयां दी | कार्यक्रम में क्लब के सदस्य संजय रजक,सुदीप लाहा,सुदेव पाल,धीरज दे,सुजीत माझी तारक माला,बापी दास,पंकज उपाध्याय,संदीप महतो सहित और भी सदस्य गण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1