आईएसपी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पालन किया गया

आसनसोल(अमन राय) : आज 77वें स्वतन्त्रता दिवस के इस पावन अवसर पर इस्को स्टील प्लांट की ओर से बर्नपुर स्टेडियम में स्वतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इस मौके पर डायरेक्टर इंचार्ज बी पी सिंह ने झंडारोहण किया | इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में सभी को इस दिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दिया | इसके साथ ही उन्होंने उन अनगिनत अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों को अपनी भाव-भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ जिन्होंने आज़ादी दिलाकर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का नागरिक बनने का गौरव प्रदान किया । उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आज भारत विश्व पटल पर अपनी नयी उपलब्धियों की गाथा लिख रहा है ।इस वर्ष भारत G-20 देशों का प्रतिनिधित्व कर रहा है जो हम सबके लिए गर्व की बात है । यह हमारी विज्ञान, तकनीकी, अनुसंधान जैसे अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व छलांग लगाने का ही नतीजा है कि आज दुनियाँ के सभी देश हमारी तरफ आशा भरी निगाहों से देखते हैं । भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही अनेकों परियोजनाओं से आज देश का हर नागरिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहा है । देश के सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी इस्पात निर्माता कंपनी सेल भी कंधे से कंधा मिलाकर सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है , जिसमें इस्को इस्पात संयंत्र अपनी भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है । इस्को इस्पात संयंत्र देश के सबसे पुराने इस्पात संयंत्र में से एक है । यह कई दशकों से भारत के विकास और उन्नति का साक्षी रहा है । इस संयंत्र ने देश की स्वतन्त्रता के पहले से लेकर आज तक सड़क, रेल, सुरक्षा, तकनीकी विकास एवम राष्ट्र निर्माण में जो भूमिका निभाई है वह इसके स्वर्णिम इतिहास में साफ दिखाई देता है । वित्त वर्ष 2022-23 में इस्को इस्पात संयंत्र ने आप सब के अथक प्रयासों से कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं जिनमें से कुछ का जिक्र मैं यहाँ करना चाहूँगा | सुरक्षा के क्षेत्र में संयंत्र को और सुदृढ़ करने के लिए हमारा ये प्रयास रहा है कि हम एक सेफ वर्किंग एनवायरनमेंट & कल्चर डेवलपमेंट करें । सुरक्षा को लेकर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है । हमें एसओपी और एसएमपी को अपने दैनिक कार्य का आधार बनाकर चलना है । इसके तहत मोबाइल अप्प्स लॉन्च किये गए तथा ऑनलाइन नियर मिस केसेस की रिपोर्टिंग शुरू की गयी। कुल नियर मिस केसेस की Reporting में पिछले वर्ष की तुलना में 113% की बढ़ोत्तरी हुई है । हम अपने सभी कार्मिकों में संयंत्र एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । प्लांट में जगह जगह पर स्पीडोमीटर लगाकर हमने सड़क सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है । इसके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं ।हमने प्लांट के अंदर एवं बाहर कुल मिलाकर रोड एक्सीडेंट केसेस में 50% की कमी लाने में सफलता पायी है । उत्पादन के क्षेत्र में वित्त वर्ष 22-23 के दौरान आईएसपी ने 2.6 मिलियन टन हॉट मेटल, 2.4 मिलियन टन क्रूड स्टील और 2.3 मिलियन टन सेलेबल स्टील का अब तक का सर्वश्रेष्ठ वार्षिक उत्पादन किया है । संयंत्र की और भी इकाइयों जैसे कोकओवन, आरएमएचपी, सिंटर प्लांट,पीबीएस एवं डिस्पैच ने अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है । इस बेहतरीन रिकॉर्ड परफॉरमेंस के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं ढ़ेरों बधाइयाँ ।सबसे कम लागत में स्टील बनाकर हम अपनी गुणवत्ता एवं लाभ दोनों कायम रखने में सफल रहे हैं । वोलाटाइल मार्किट कंडीशंस , इन्फेलेशन , फ्यूल क्राइसिस एवम ग्लोबल स्लोडाउन के बावजूद इस्को इस्पात संयंत्र अपनी प्रॉफिटबिलिटी बनाए रखने में सफल रहा है ।यह हमारी हेअल्थी प्रोडक्शन परफॉरमेंस का ही फल है जो आईएसपी की इस हार्ड वर्किंग एंड डेडिकेटेड वर्कफोर्स के बिना संभव नहीं हो पाता | वित्त वर्ष 22-23 में सेल ने 2637 करोड़ का मुनाफा कमाया जिसमें आईएसपी का योगदान 340 करोड़ का रहा । इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में भी हमने लगभग सभी क्षेत्रों में बेस्ट एवर, Q-1 परफॉरमेंस अचीव किया है जिससे हमने 19 करोड़ का लाभ अर्जित किया है जिसमें आप सभी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है । हम सबका यह प्रयास रहना चाहिए कि प्लांट हमेशा प्रोफाइटेबल बना रहे, इसके लिए हमें अपने-अपने क्षेत्र में लागत कम करने की ओर काम करते रहना होगा । इसी वर्ष हमने 2 नए सेक्शन्स और 8 नए ग्रेडस के साथ कई नए उत्पादों को डेवलप किया और उनका डिस्पैच भी किया । इन उत्पादों की मार्किट में अच्छी डिमांड है । इन उत्पादों के माध्यम से न केवल आईएसपी को क्वालिटी स्टील प्रोडूसर की एक अलग पहचान मिली है बल्कि इनसे हमें बेहतर एनएसआर भी मिल रहा है । रिटेल सेक्टर के लिए SeQR 550D TMT Bars के सभी सेक्शन बनाने वाला आईएसपी सेल का पहला प्लांट है । पर्यावरण के क्षेत्र में, एस अ रिस्पांसिबल कॉर्पोरेट आर्गेनाईजेशन, हमारा विशेष ध्यान स्पेशफिक वाटर कोन्सुम्प्शन,कार्बन एमीशन और पीएम एमीशन को कम करने पर है। हमने बाहर से खरीदी जाने वाली सीबीएम गैस पर अपनी निर्भरता कम कर दी है । प्रोसेस के दौरान उत्पादित बएफ स्लैग, बोओएफ स्लैग एवं मिल स्केल का पूरा यूटिलिसेशन कर हम सुस्ताइंएबिलिटी पर फोकस कर रहे हैं। हमने 13528 एनर्जी सेविंग सर्टिफिकेटस बेच कर 1.69 करोड़ की कमाई भी अर्जित की है । स्पेशफिक वाटर कोन्सुम्प्शन में हमारा लक्ष्य 2.85 m3/TCS से 2024 के अंत तक 2.2 m3/TCS तक ले जाना है ।इसके तहत हमने ZLD 1 & 3 की सफल कमिश्ननिंग कर ली है । ZLD-2 की कमिश्ननिंग भी अगले माह पूरी कर ली जाएगी । कार्बन एमीशन में हमारा लक्ष्य लेइडी लाइट्स ,इ रूफटोप सोलर पैनल्स और अन्य प्रोजेक्ट्स लेकर एमीशन को 2.47 टन/TCS से घटाकर 2030 तक 2 टन/TCS से नीचे लाना है । इसी के तहत हमने आईआईटी बॉम्बे के साथ एक माउ साइन किया है ।पीएम एमीशन में हमारा लक्ष्य ESPs में मॉडिफिकेशन करके 50 mg/Nm3 से 30 mg/Nm3 तक लाना है । डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में हमने कई पहल किये हैं जिसने ISP को डिजिटलीसैशन में एक अलग पहचान दिलाई है । इससे हमारे कम्युनिकेशन , प्रोडक्शन ,कोऑर्डिनेशन एवं क्वालिटी में काफी सुधार हुआ है । गत वर्ष डीआईसी डैशबोर्ड के साथ - साथ प्लांट इशू मॉनिटरिंग सिस्टम, आईसीएस पोर्टल एवं और भी डिजिटल डैशिंबोर्ड्स डेवलप किए गए हैं जिनसे हम अपने उत्पादन एवं गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी कर सकेंगे । नेशनल स्टील पोलिसी के तहत देश में 2030 तक स्टील का उत्पादन 154 मिलियन टन से 300 मिलियन टन तक ले जाना है, जिसमें सेल और इस्को इस्पात संयंत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा । हमारा उद्देश्य है कि हम सेल के विशन 2030 के साथ इस्को इस्पात संयंत्र को Align करते हुए मॉडर्नइजेशन & एक्सपाशन का प्लान कर रहे हैं । हमारा प्रोजेक्ट्स विभाग बहुत ही सक्रिय है, जो प्लांट के साथ कंधे से कंधा मिलाते हुए कई परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर रहा है ।CAPEX टारगेट में हमारा प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है जिसके लिए परियोजना विभाग को अनेकों बधाइयाँ ।मटेरियल्स मैनेजमनेंट ने स्परेस , क्रिटिकल इक्विपमेंट्स सहित अन्य महत्वपूर्ण सामग्रियों का समय पर उचित प्रबंध करके इस रिकॉर्ड परफॉरमेंस में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । GeM के माध्यम से स्परेश & कंस्यूमबल्स की खरीद को मैक्सिमइज कर MM डिपार्टमेंट ने आईएसपी की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित की है जिसके लिए वो बधाई के पात्र हैं । पर्सनल & एडमिनिस्ट्रेशन ने प्लांट की ग्रोथ एवं डेवलपमेंट के ढ़ेरों कार्य किए हैं जिससे हमारी कार्यक्षमता में काफी सुधार हुआ है | सबको साथ लेकर चलने की दिशा में तेजस , ओजस एवं विवेचना नामक लार्ज ग्रुप इंटरक्शन प्रोग्राम जैसे कम्युनिकेशन एक्सरसाइज की जा रही है । इससे हमारे वर्कफोर्स को एक नयी ऊर्जा मिली है ।सेल में कॉन्ट्रैक्चुअल वर्कर्स के लिए RPL आरपीएल ट्रेनिंग एवं एग्जीक्यूटिवस के लिए क्रिटिकल इक्विपमेंट ट्रेनिंग को फॉर्मेलिसे करने वाला आईएसपी सबसे पहला संयंत्र बना ।आरंभ नामक कार्यक्रम के द्वारा कार्मिकों को इंडस्ट्री 4.0 से अवगत कराकर उन्हें आधुनिकतम तकनीकों से कनेक्ट किया जा रहा है जो एक सरहनीय कदम है ।टाउनशिप और क्लब के कायाकल्प करने के काम में भी तेजी लाई गयी है, इस दिशा में सड़कों का निर्माण, क्वार्टर्स का फेसलिफ्ट, नई फेंसिंग और 1000 एलइडी स्ट्रीटलाइट्स का इंस्टालेशन महत्वपूर्ण कदम है । F&A डिपार्टमेंट भी प्लांट के हर क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर हमें सही दिशा दिखाने का काम रहा है ।फाइनेंस द्वारा सुझाए गए कॉस्ट कटिंग मैसूरेस हमारी लागत में कमी लाकर लाभ को बढ़ाने में महती भूमिका निभा रहे हैं । F&A ने EPFO द्वारा लॉन्च की गयी New Pension स्कीम की प्रोसेसिंग एवं इससे जुड़े सभी पहलुओं पर सही जानकारी दे कर हम सभी को लाभान्वित करने का काम सुचारु रूप से किया है । इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं ।प्लांट को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए हम इस वित्त वर्ष में 8500 टन हॉट मेटल और 53 Heats प्रति दिन बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं । साथ ही WRM में 45,000 टन, बार मिल में 75,000 टन और USM में 50,000 टन प्रति माह का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं । हमने इस वर्ष अपनी कार्यक्षमता से कई अवार्ड्स & रिकॉग्निशन प्राप्त किए हैं । मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि I आईएसपी को सेल कॉर्पोरेट एक्सीलेंस अवार्ड्स में 2021-22 के लिए बेस्ट इंटेग्राटेड स्टील प्लांट का खिताब मिला है, इसमें आप सबका महत्वपूर्ण योगदान है, इस उपलब्धि के लिए आप सभी को ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं । आईएसपी ने 2020 , 21, और 22 के लिए विभिन्न जोनस में “नो फेटल एक्सीडेंट ” के लिए कुल 9 इस्पात सुरक्षा पुरस्कार हासिल किए हैं जो हम सबके लिए गर्व की बात है । CII के एनर्जी कंसर्वेशन में आईएसपी ने फोर स्टार रेटिंग अर्जित की है । आईएसपी को फेररस कैटेगरी में इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियर्स के क्वालिटी & सेफ्टी फोरम द्वारा प्रतिष्ठित सेफ्टी इन्नोवाशन अवार्ड -2023 से नवाजा गया है । पुरी में आईएसपी को राजभाषा अकादमी द्वारा राजभाषा सम्मान शील्ड से सम्मानित किया गया है ।नराकास स्तर पर आईएसपी ने नराकास अध्यक्ष चल बैजंती पुरस्कार अपने नाम किया ISO के कई प्रतिष्ठित सर्टिफिकेटस के साथ CE सर्टिफिकेट और CARES सर्टिफिकेशन सफलतापूर्वक प्राप्त कर हमने विदेशी बाज़ारों में अपनी एक खास पहचान बनाई है । इस वजह से आईएसपी एक्सपोर्ट में सेल का अग्रणी प्लांट बन कर उभरा है ।बर्नपुर हॉस्पिटल का नवीनीकरण एवं विभिन्न विभागों में नए उपकरणों की स्थापना की गयी है । गत वर्ष हॉस्पिटल में काफी संख्या में डॉक्टर्स व पैरामेडिक्स की नियुक्ति से भी स्वास्थ्य सेवाएँ बेहतर हुई हैं । सीएसआर के क्षेत्र में हम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, एस अ रिस्पांसिबल कॉर्पोरेट आर्गेनाईजेशन , आईएसपी आसपास के क्षेत्रों एवं नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में हम हर संभव मदद देने के लिए प्रयासरत हैं | हेल्थ & शनिटेशन के क्षेत्र में हाल ही में हमने अपने स्कूल के बच्चों को मिड-डे मील एवं फ़ोर्टिफाइड मिल्क प्रदान करने का काम शुरू किया है । महिलाओं को फ्री सांइटरी नैपकिन भी प्रदान किए जा रहे हैं । फ्री मेडिकल कैंप लगाकर हम आस पास के गावों में लोगों को स्वास्थय संबंधी सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं ।वीमेन एपावरमेंट हेतु गरीब महिलाओं को पिंक टोटो देकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं उनके परिवार की स्थिति को मजबूत करने का काम ISP कर रहा है । हमारी CSR टीम कई गाँवों में विकास एवं शिक्षा संबंधी गतिविधियों के द्वारा वहाँ के लोगों के जीवन में गुणवत्तापूर्ण बदलाव लाने की कोशिश कर रही है ।शिक्षा के क्षेत्र में, फ्री कोचिंग सेंटर के माध्यम से हम आसपास के बच्चों को प्रतिभावान एवं होनहार बनाने में उनकी मदद कर रहे हैं ।खेल के प्रति रुचि बढ़ाने और खिलाड़ियों को बर्नपुर में बेहतर सुविधाएं देने के लिए हम प्रयासरत हैं । इस वर्ष SPSB इंटर स्टील कबड्डी चैंपियनशिप में आईएसपी ने रनर -up का खिताब जीता। कुआलालूमपुर अथेलेटिक चैंपियनशिप, मलेशिया में 800 मीटर रेस में गोल्ड जीतना हम सबके लिए गर्व की बात है । डिस्ट्रिक्ट अथेलेटिक चैंपियनशिप में भी ISP ने 4 गोल्ड जीते । डिस्ट्रिक्ट टी-20 चैंपियनशिप में आईएसपी की टीम ने Runner-up का खिताब जीतकर हम सबको गौरवान्वित किया है ।हम सब ने अपनी कर्मठता, लगन व समर्पण से इस संगठन को जो गति प्रदान की है मुझे पूरा विश्वास है कि आईएसपी को सेल का Flagship Plant बनाने में हम जरुर सफल होंगे । हमारा निरंतर मार्गदर्शन करने के लिये मैं सेल Chairman के प्रति अपना आभार प्रकट करता हूँ । SAIL के सभी Board Members को उनके सहयोग एवं समर्थन के लिये हम उन्हें धन्यवाद देते हैं ।हमारे कारखाने के सुचारू रूप से संचालन में हमारी ट्रेड यूनियनों तथा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन के लिए हम उनके आभारी हैं । मैं संयंत्र की सुरक्षा हेतु CISF द्वारा दी गई सेवाओं के लिये उनका धन्यवाद करता हूँ ।इस मौके पर मैं भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय, खान मंत्रालय, भारतीय रेल तथा अन्य मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल सरकार तथा स्थानीय अधिकारियों और जन-प्रतिनिधियों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त करता हूँ । मैं प्रेस और मीडिया के अपने सभी साथियों का भी धन्यवाद करता हूँ । संयंत्र के सुचारू रूप से संचालन में सभी के सहयोग के लिये हम उनके बहुत-बहुत आभारी हैं । एक बार पुन: मैं आप सबको तथा आपके परिवार के सदस्यों को स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ । जय हिन्द ।।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?