राष्ट्रीय रासायनिक आपदा निवारण दिवस सप्ताह अभियान 2025 का समापन डीवीसी अंडाल में पुरस्कार वितरण समारोह


अंडाल : दामोदर घाटी निगम के डीएसटीपीएस, अंडाल में राष्ट्रीय रासायनिक आपदा निवारण दिवस/सप्ताह अभियान–2025 का पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह दिनांक 10 दिसंबर, 2025 को दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण कक्ष में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रासायनिक आपदा प्रबंधन, संरक्षा जागरूकता तथा संस्थागत संरक्षा संस्कृति को और सुदृढ़ करने पर बल दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री राम प्रवेश साह, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, डीएसटीपीएस–डीवीसी ने अपने संबोधन में रासायनिक आपदा निवारण की आवश्यकता, सक्रिय भागीदारी तथा जिम्मेदार संरक्षा व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डीवीसी सदैव संरक्षित कार्य संस्कृति को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। श्री सुकदेव खाँ, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएमएस) ने अपने संबोधनों में आपातकालीन तैयारी, जोखिम प्रबंधन और संरक्षा प्रशिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार रखे। श्री सत्य रंजन पांडा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) ने कर्मचारियों एवं एजेंसियों के उत्साहपूर्ण सहभाग के लिए सराहना व्यक्त की। समारोह का सफल मंच संचालन इस्माईल मियाँ, हिंदी अधिकारी, द्वारा किया गया।पुरस्कार वितरण सप्ताहव्यापी अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न संरक्षा प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। संरक्षा सुझाव के लिए प्रथम पुरस्कार- तन्मय मंडल, मेसर्स टेक्नो इंजीनियरिंग, द्वितीय पुरस्कार- अचिंता कुंडु, संरक्षा अधिकारी, मेसर्स यूनिवर्सल तथा तृतीय पुरस्कार- देबजीत दास, संरक्षा अधिकारी, मेसर्स एलसीपील को प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। सेफ़्टी पार्क हेतु संरक्षा मॉड्यूल में प्रथम- मेसर्स नेशनल कन्स्ट्रक्शन एंड कंपनी, सी व आई, द्वितीय- मेसर्स टेक्नो इंजीनियरिंग, आईपीएच, ओपीएच, तृतीय- मेसर्स टेक्नो पावर, सवीचयार्ड और मेसर्स यूनिवर्सल, कोल मील रहा तथा मेसर्स ज्योति टर्बो, टरबाइन, मेसर्स एमएनसी, वाटर पैकेज, एमएनसी, बॉयलर और मेसर्स अल एंड टी, एफजीडी क्रम से चौथे, पाँचवें, छठवें व सातवें स्थान पर सम्मानित हुए। संरक्षा मॉड्यूल के निर्णायक श्री राम प्रवेश साह, मुख्य महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रमुख, डीएसटीपीएस और श्री एन. वी. रमन्ना, वरिष्ठ महाप्रबंधक (संरक्षा), डीवीसी, कोलकाता को डीएसटीपीएस के उप महाप्रबंधक-संरक्षा, श्री संदीप कर्मकार ने उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। संरक्षा नारा लेखन (एजेंसी हेतु) मे प्रथम स्थान शव कुमार, मेसर्स एमएनसी, द्वितीय- तन्मय मंडल, मेसर्स टेक्नो इंजीनियरिंग तथा तृतीय-बी रजक, मेसर्स टेक्नो पावर ने हासिल किया। नारा लेखन के शेष सभी कार्मिकों को भी सांत्वनास्वरूप संरक्षा मेडल प्रदान किया गया। डीवीसी हेतु आयोजित नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम- प्रबंधक सतरूपा मुखर्जी, द्वितीय- प्रबंधक राजीव कुमार, तृतीय- प्रबंधक सयानी भौमिक, चतुर्थ- सहा. नियंत्रक सुभाशीष दास, पंचम- कनि. अभियंता रूनु सरकार तथा षष्टम कनि. अभियंता जी प्रकाश सिंह ने हासिल किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक उप महाप्रबंधक श्री मलय पात्रा, श्री ऋषिकेश कुमार व श्रीमती संजुलता मोहंती को सम्मानित किया गया। सप्ताहव्यापी अभियान के प्रथम व द्वितीय पाली में आयोजित किए गये संरक्षा प्रशिक्षण के प्रशिक्षक श्री ए बी अधिकारी, अतिथि संकाय और श्री दिलीप कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक-रसायन, डीएसटीपीएस को भी सम्मानित किया गया । इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक मो. शमीम अहमद और हिंदी अधिकारी इस्माईल मियाँ को भी स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री संदीप कर्मकार, उप महाप्रबंधक (यांत्रिक), संरक्षा, डीएसटीपीएस, डीवीसी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने प्रबंधन, प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, सुरक्षा टीम तथा सभी सहयोगी विभागों को कार्यक्रम की सफलता के लिए धन्यवाद दिया। समारोह में परियोजना के उप महाप्रबंधक- श्रीकांत गेडाला, उप प्रबंधक–संरक्षा उदय साहा तथा सुखेँन्दु मंडल सहित बड़ी संख्या में डीवीसी अधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न एजेंसियों के कार्मिक एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहे। दामोदर घाटी निगम, डीएसटीपीएस, अंडाल, भविष्य में भी ऐसे अभियानों के माध्यम से संरक्षा जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन क्षमता को और सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?