आरपीएफ की मुस्तैदी से शराब तस्कर गिरफ्तार

आरपीएफ की मुस्तैदी से शराब तस्कर गिरफ्तार

आसनसोल(अमन राय ) :ट्रेन में यात्रा के दौरान नशीले पदार्थों का सेवन करना या उसे तस्करी करना कानूनन अपराध माना जाता है. आरपीएफ द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सतर्क किया जाता है. लेकिन कुछ शातिर बदमाश ऐसे भी हैं जो मौका पाकर ट्रेनो में नशीले पदार्थ का तस्करी को अंजाम देना चाहते हैं. लेकिन इनके काले मंसूबे को हर बार आरपीएफ द्वारा नाकाम कर दिया जाता है. इसी क्रम में आरपीएफ को यह सूचना मिली चितरंजन स्टेशन से ट्रेन संख्या 12333 अप मे एक शातिर अवैध शराब की बोतल बैग में भरकर ट्रेन में सवार हुआ है. आरपीएफ द्वारा एक टीम गठित कर इस गिरोह को पकड़ने के लिए ट्रेन में अभियान चलाया जिसमें एएसआइ डी. पी. सिंहा, के साथ एएसआई वी.के. पात्रा, सीआईबी एएसएन के सहयोग से उस कोच में दबिश डाला गया तो वह शातिर रंगे हाथों पकड़ा गया. उसके बैग की तलाशी ली गई तो अंग्रेजी शराब की 55 बोतल निकला. आरोपी को आरपीएफ पोस्ट एमडीपी मैं लाया गया जहां कानूनी प्रक्रिया के बाद जिला आबकारी विभाग देवघर को आगे की जांच के लिए सौंप दिया गया है.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0