आसनसोल मंडल ने चलाया रेल जन संवाद अभियान


आसनसोल(तारकेश्वर राय ):पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने आज यात्रियों के साथ सीधा संवाद स्थापित करने की अनूठी पहल की। मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर एक साथ ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को सुनना और सुविधाओं को बेहतर बनाना था।कार्यक्रम की अगुवाई खुद मंडल के अधिकारियों ने की। आसनसोल स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक (DRM) संग्रह मौर्य ने स्वयं यात्रियों और स्कूली बच्चों से बातचीत की, उनके यात्रा अनुभव जाने और सुझाव लिए। वहीं दुर्गापुर स्टेशन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) देबब्रत चटर्जी ने यात्रियों से रेल सेवाओं, स्टेशन सुविधाओं और टिकटिंग व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया।यह संवाद सिर्फ आसनसोल-दुर्गापुर तक सीमित नहीं रहा। मंडल के रानीगंज, अंडाल, जसीडीह, मधुपुर, देवघर, गिरिडीह, सिउड़ी, बराकर, कुमारडुबी सहित 20 से अधिक स्टेशनों पर रेलकर्मियों, आरपीएफ, वाणिज्य और परिचालन विभाग की टीमों ने यात्रियों से वन-टू-वन बात की।इस अभियान में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी ने इसे और खास बना दिया।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि आपका एक सुझाव लाखों यात्रियों की यात्रा को और अधिक सुगम बना सकता है।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?