सीआईएसएफ इकाई डीएसटीपिएस अंडाल के अग्नि शमन शाखा द्वारा राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया गया

दुर्गापुर(अमन राय) : अंडाल स्थित डी.वी.सी. की इकाई दुर्गापुर स्टील थर्मल पॉवर स्टेशन में उप कमांडेंट श्री समरेश कुमार के देखरेख में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ( के.औ.सु.ब.) द्वारा राष्ट्रीय अग्नि शमन सेवा सप्ताह (14TH से 20TH अप्रैल) पालन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 20.04.23 के दिन राष्ट्रिय अग्नि शमन सेवा सप्ताह समापन समारोह का आयोजित अग्नि शमन प्रांगन में किया गया निरीक्षक / अग्नि ध्रुव चंद ने चीफ गेस्ट श्री सुधीर कुमार झा , सीई (होप) एवं गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री संजीत कुमार कमांडेंट सीआईएसएफ यूनिट डीएसटीपिएस दुर्गापुर का उपस्थिति में सी०आई०एस०एफ० के जवानो ने एक फायर डेमो का प्रदर्षन किया, जिसमें फायर फाईटिंग के तरीके व विभिन्न रेस्क्यू विधियों का प्रदर्षन दिखाया गया तथा अग्निषमन से सेवा सप्ताह के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। चीफ गेस्ट श्री सुधीर कुमार झा , सीई (होप ) अपने अभिभाषण में अग्निशमन शाखा द्वारा किया गया कार्य की सराहना किये तथा देश की जातीय सम्पति को नुक्सान होने से बचाने के लिए प्रेरणा दिए | कार्यक्रम के अंत में निरीक्षक/अग्नि ध्रुव चंद आमंत्रित अतिथियों को धन्यवाद अर्पण किये ।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?