आईएनसी का महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम


दुर्गापुर :राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में असामान्य वृद्धि के खिलाफ आज राज्य भर में दुकानों और बाजारों के सामने एक साथ सुबह 8.30 बजे से 9.30 बजे तक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम किया।पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार के निर्देशानुसार पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कांग्रेस नेता तरूण रॉय के नेतृत्व में पश्चिम वर्धमान जिले के दुर्गापुर मे मेनगेट एवं कनिष्क बाजार क्षेत्र में प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया,इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य इंटक नेता राणा सरकार और दुर्गापुर महकामा सेवा दल के चेयरमेन असीम साहा, दुर्गापुर 02 नंबर ब्लॉक कांग्रेस सेवा दल के अमल हलदर उपस्थित थे।अध्यक्ष राबिन चटर्जी (अधिवक्ता), जिला युवा कांग्रेस नेता अनुपम साई, सुब्रत घोष के अलावा अन्य नेता एंव राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे। इसी अवसर पर कांग्रेस नेता तरूण रॉय ने कहा का .लोगों को इस बात से अवगत कराना है कि कीमतें किस दर से ऊपरी सीमा से आगे बढ़ रही हैं।इस मौके पर असीम साहा ने स्वयं द्वारा रचित संगीत प्रस्तुत किया।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?