आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

आसनसोल(तारकेश्वर राय) : कहते हैं 'एकता में ही बल है' और इसी मंत्र को चरितार्थ करते हुए आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट ने आज 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े ही गौरव और उत्साह के साथ मनाया। यह दिवस भारत के लौह पुरुष, अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया गया।इस गौरवमयी अवसर पर पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार, आईपीएस ने कमिश्नरेट के सभी रैंक के अधिकारियों और जवानों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। सभी पुलिसकर्मियों ने हाथ उठाकर देश की संप्रभुता, आंतरिक सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए स्वयं को पूर्ण रूप से समर्पित करने का संकल्प लिया।शपथ ग्रहण के बाद कमिश्नरेट परिसर में एक औपचारिक और आकर्षक मार्च पास्ट का भी आयोजन किया गया। कदमताल करते हुए पुलिस के जवानों ने अनुशासन और एकजुटता की मिसाल पेश की। इस मार्च के माध्यम से पुलिस ने आम लोगों में एकता, आपसी भाईचारा और राष्ट्र प्रेम का संदेश दिया.आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस का यह आयोजन सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि सरदार पटेल के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के सपने को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। वर्दीधारियों द्वारा लिया गया यह संकल्प यह विश्वास दिलाता है कि देश की आंतरिक सुरक्षा और एकता को बनाए रखने के लिए हमारी पुलिस सदैव तत्पर है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0