बांकुड़ा में दुर्गा पूजा से पहले पुलिस अलर्ट SP खुद उतरे मैदान में  मंडप मंडप जाकर लिया सुरक्षा का जायजा

बांकुड़ा में दुर्गा पूजा से पहले पुलिस अलर्ट SP खुद उतरे मैदान में  मंडप मंडप जाकर लिया सुरक्षा का जायजा

बांकुड़ा(तारकेश्वर राय ):शारदीय नवरात्रि से पहले जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए बांकुड़ा जिला पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक पी.वी.जी. सतीश, आईपीएस ने कमान संभाल ली है।एसपी पीवीजी सतीश, आईपीएस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कृष्णानु रॉय और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जिले के कई प्रमुख दुर्गा पूजा मंडपों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा कमेटियों के सदस्यों के साथ सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उनके सुझावों को गंभीरता से लिया।पुलिस ने पूजा कमेटियों को सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन निकास को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए हैं। हर मंडप में सीसीटीवी, अग्निशमन यंत्र और पर्याप्त वालंटियर्स तैनात करने पर जोर दिया गया है। पुलिस और पूजा कमेटी के इस संयुक्त प्रयास का एक ही लक्ष्य है,हर भक्त का त्योहार सुरक्षित और आनंदमय हो। बांकुड़ा जिला पुलिस ने सभी जिलेवासियों को शारदीय नवरात्रि की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए शांतिपूर्ण दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0