आसनसोल नोर्थ थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

आसनसोल(अमन राय ) : आसनसोल दुर्गापुर कमिश्नरेट की पुलिस न केवल लोगों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्रिय है. साथ ही पुलिस ने कम्युनिटी पुलिस के तहत कई जन कल्याणकारी कार्य भी कर रही है. इसी क्रम में आसनसोल नोर्थ थाना पुलिस की ओर से छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया | इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं को कैसे पढ़े कैसे बड़े के बारे में बताया इसके साथ ही साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया गया | वहीं नशीले पदार्थ की सेवन करना शरीर के लिये हानिकारक है इसके बारे में भी सभी को जागरूक किया गया | पुलिस की ओर से यूपीएससी की तैयारी करने वाले छात्रों को पठन पाठन की सामग्री भी दी गई | इस मौके पर एसीपी सेंट्रल देबराज दास आईपीएस, आसनसोल नोर्थ थाना प्रभारी तन्मय राय,आसनसोल नाथ ट्रेफिक गार्ड प्रभारी के अलावा और भी अधिकारीगण उपस्थित थे |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?