ईसीएल में मनायी गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जन्म जयंती
सकतोड़िया(अमन राय) : ईसीएल मुख्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154वीं जन्म-जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्यालय प्रांगण में स्थित महात्मा गांधी उद्यान में स्थापित गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी प्रकार ईसीएल के विभिन्न क्षेत्रों में भी बापू के जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए lकार्यक्रम के दौरान ईसीएल के निदेशक मंडल व अन्य उपस्थित सभी जनों ने गांधीजी के योगदानों को याद किया तथा उनके जीवन से प्रेरित होकर जनकल्याण की भावना को आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस मौके पर अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री ए पी पांडा ने भारतीय स्वतंत्रता में महात्मा गांधी के योगदान को याद किया और विभिन्न संदर्भों में गांधीजी के सिद्धांतों और मूल्यों के महत्व को भी उजागर किया।इसके अलावा केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सरकारी कार्यालयों में "स्वच्छता" के लिए विशेष अभियान 3.0 का दूसरा चरण (कार्यान्वयन चरण) भी ईसीएल में आज ही से शुरू हो गया है जो 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। यह विशेष अभियान 3.0 मुख्य रूप से स्वच्छता को संस्थागत बनाने और लंबित मामलों को कम करने पर केंद्रित है।कार्यक्रम में ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री ए पी पंडा के साथ निदेशक (कार्मिक) श्रीमती आहुती स्वाईं एवं निदेशक(तकनीकी) योजना एवं परियोजना श्री नीलेन्दु कुमार सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधिगण, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?