नेताजी की जन्म जयंती दिवस पर पुलिस द्वारा जागरूकता रैली

नेताजी की जन्म जयंती दिवस पर पुलिस द्वारा जागरूकता रैली

सलानपुर : पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों के साथ साथ पश्चिम बर्दवान में भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जन्म जयंती बढ़े ही सम्मान पूर्वक मनाई गई | इस मौके पर जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया,समाजसेवी संगठनों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया था,इस दिन पुलिस की ओर से भी लोगों को जागरूक किया गया | इसी क्रम में कमिश्नरेट के सलानपुर थाना अंतर्गत रूपनारायणपुर फाडी पुलिस की ओर से सेफ ड्राइव सेव लाइफ के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई | यह रैली फाड़ी से निकलकर डाबर मोड़ तक गई | इस मौके पर सलानपुर थाना के इंस्पेक्टर अमित हाटी ने अाम लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने को कहा | कार्यक्रम में रुपनारयणपुर फाड़ी प्रभारी मोनोजीत धारा,जिला परिषद प्रमुख मोहम्मद अरमान, एएसआई रंजीत सरकार सहित और भी पुलिस अधिकारी मौजूद थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0