बर्दवान पुलिस स्टेशन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

बर्दवान पुलिस स्टेशन परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन

पूर्व बर्दवान : पूर्व बर्दवान जिला पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में समय समय पर पुलिस कम्युनिटी के तहत कई सामाजिक कार्यक्रम किए जाते रहे हैं. इन कार्यक्रमों में पुलिस के साथ-साथ आम लोग भी स्वेच्छा से भाग लेते है | इसी क्रम में पूर्व बर्दवान जिले के बर्दवान सदर थाना की ओर से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था | जहां पुलिस के साथ आम लोगों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया | कुल 60 यूनिट ब्लड संग्रह किया गया | इस मौके पर जिले के माननीय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,डीएसपी हेड क्वार्टर,बर्दवान पुलिस स्टेशन के आईसी दिबेंदु दास सहित आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे |अतिथियों का स्वागत थाना के इंस्पेक्टर द्वारा फूलों का बुके से किया गया | उपस्थित अतिथियों ने अपने वक्तव्य में रक्तदान के महत्व के विषय में बताएं.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0