पांडेश्वर से 13 तृणमूल समर्थक पैदल निकले कोलकाता
पांडेश्वर : 21 जुलाई शहीद दिवस कार्यक्रम के समर्थन मे पांडेश्वर के बंकोला एरिया ऑफिस से तृणमूल कांग्रेस के 13 समर्थकों ने पैदल चलकर शहीद दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुये | इस मौके पर पांडेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने तृणमूल कांग्रेस के इस पैदल यात्रा की शुरुआत की | इस मौके पर विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि 13 तृणमूल समर्थक पैदल शहीद दिवस के मौके पर धर्मतल्ला पहुंचेंगे | ममता बनर्जी के योजनाओं का प्रचार करते जाएंगे | गौरतलब है कि 21 जुलाई 1993 को तत्कालीन माकपा सरकार युवा कांग्रेस के आंदोलन में गोलियां चलवा दी थी | पुलिस के गोलि से जहां 13 समर्थक की जान चली गई थी | उस घटना के बाद से 21 जुलाई को दीदी शहीद दिवस का पालन करती है |

Click Here to Visit
What's Your Reaction?