कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी की बैठक हेतु तैयारियों का जायज़ा  

कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में प्रस्तावित बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी की बैठक हेतु तैयारियों का जायज़ा  

जमुड़िया(अमन राय): ईसीएल के कुनुस्तोड़िया क्षेत्र में आगामी 22/06/2023 को बाईपरटाईट सेफ़्टी कमिटी की बैठक प्रस्तावित है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में आज (15/06/2023) को क्षेत्रीय सम्मेलन कक्ष में एक औपचारिक बैठक कर क्षेत्रीय महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार सिन्हा ने उक्त बैठक तैयारियों का जायज़ा लिया। ग़ौरतलब है कि खान सुरक्षा को लेकर कुनुस्तोड़िया क्षेत्रीय प्रबंधन और कॉर्पोरेट सेफ़्टी कमिटी के सदस्यों के बीच होने वाली यह द्विपक्षीय बैठक सफ़ल रहे और कोयला उत्पादन के दौरान सेफ़्टी संबंधी मानकों का उचित पालन हो इसी उद्देश्य के साथ महाप्रबंधक ने क्षेत्र के अधिकारियों के साथ यह बैठक की। उल्लेखनीय है कि आज की बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ अपर महाप्रबंधक श्री अनंत घोष, क्षेत्रीय संरक्षा अधिकारी श्री प्रसून स्मृति, सभी खान समूहों के अभिकर्ता व संरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0