इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी समेत सात  योजनाओं का उद्घाटन

इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी समेत सात  योजनाओं का उद्घाटन

 पांडेश्वर(अमन राय ):पांडवेश्वर के छोरा ग्राम पंचायत में मोबाइल ई-लाइब्रेरी यानी इलेक्ट्रॉनिक लाइब्रेरी समेत सात कार्यों का उद्घाटन शुभ उद्घाटन समारोह में पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती महाशय, पश्चिम बर्दवान जिले के ग्रामीण पंचायत विकास अधिकारी तमोजीत मौजूद रहे.चक्रवर्ती, पांडबेश्वर पंचायत समिति के अध्यक्ष मदन बाउरी, पंचायत समिति के कार्यकारी अधिकारी किरीती मुखर्जी,छोरा  ग्राम पंचायत प्रधान शकुंतला बाउरी, पंचायत सदस्य शेख जुम्मन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति.इन सात कार्यों में शामिल हैं, मोबाइल ई-लाइब्रेरी, सार्वजनिक सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल योजना, महिलाओं और बच्चों के अनुकूल कमरे, अत्याधुनिक बैठक कक्ष, स्वयं सहायता समूह बैठक कक्ष, ग्राम पंचायत अंदरूनी पाखीरालोय (कुजान), ग्राम पंचायत प्रशासक कक्ष सहित विभिन्न परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया गया.  इस अवसर पर पांडवेश्वर के  विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि पश्चिम बर्दवान जिले की करीब 62 ग्राम पंचायतों में इस तरह से पथ पुस्तकालय बनाए गए हैं. उन्होंने कहा कि  सभी योजनाओं से आम लोगों को काफी फायदा होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0