ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

ईसीएल मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन

सकतोड़िया(अमन राय) : ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के मुख्यालय से अक्टूबर माह 2023 में सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान मेँ दिनांक 31.10.2023 को मुख्यालय में सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस माह ईसीएल मुख्यालय से चार अधिकारी तथा दो कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों में महाप्रबंधक(उत्खनन) श्री सतीश कुमार यादव, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) मंज़ूर आलम, मुख्य प्रबंधक(सिविल) श्री सुबीर बसु चौधरी, प्रबंधक(उत्खनन) श्री पार्थ चट्टोपाध्याय एवं कर्मचारियों में श्री सुभाष चंद्र भौमिक (कॉनसोल ऑपरेटर) तथा श्रीमती अनीता मंडल शामिल हैं। सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कंपनी में अपने द्वारा दिये गए योगदान व अपने कार्यकाल के अनुभव को सभी उपस्थितगण के साथ साझा किया, एवं कंपनी को धन्यवाद व्यक्त किया।मुख्यालय की भांति ईसीएल के विभन्न क्षेत्रों में भी सेवानिवृत होने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किए गए।उक्त कार्यक्रम में ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध-निदेशक श्री ए पी पंडा एवं निदेशक(वित्त) मो. अंजार आलम की गरिमामयी उपस्थिती रही एवं उन्होंने सेवानिवृत होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा कंपनी में दिये गये योगदान को सराहा तथा उनके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की ।इस अवसर पर मुख्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे |


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0