ईसीएल में मनाई गयी भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती


साकतोड़िया(अमन राय) : ईसीएल मुख्यालय प्रांगण में दिनाँक 14 अप्रैल 2024 को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ॰ भीमराव अंबेडकर की 133वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री समीरन दत्ता, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, ईसीएल, उनके साथ श्रीमती आहूति स्वाईं निदेशक (कार्मिक), श्री नीलाद्रि रॉय निदेशक (तकनीकी) (संचालन) तथा श्री आर एस राम संस्थापक सिस्टा/ पूर्व महाप्रबंधक कार्मिक, सीआईएल एवं विभिन्न श्रमसंघ प्रतिनिधियों, सिस्टा एवं एससी/एसटी काउंसिल के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति रही।इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्यालय परिसर में स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम के दौरान ईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक ने बाबा साहेब के योगदानों को स्मरण करते हुये कहा कि बाबा साहेब की प्रगतिशील सोच सभी के लिए प्रेरणा-स्रोत हैं। भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ॰ भीमराव अंबेडकर समावेशी विकास के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने कहा के हम सबके द्वारा उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आत्मीकृत करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस मौक़े पर सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे लोक नृत्य एवं लोक संगीत आदि का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष (प्रशासन) श्री कल्याण जी प्रसाद द्वारा दिया गया।ईसीएल मुख्यालय की भांति ईसीएल के सभी क्षेत्रों में भी अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Click Here to Visit
What's Your Reaction?