आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लावदोहा थाना पुलिस का दम
दुर्गापुर( अमन राय ): नववर्ष को देखते हुए आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के लावदोहा थाना क्षेत्र में गहन पुलिस पेट्रोलिंग चल रही थी . इसी बीच पुलिस को यह खबर मिली कि इच्छापुर ग्राम के पास एक व्यक्ति अपने घर लौट रहा था और कुछ शातिरो ने उसके पास से सोने के आभूषण,लैपटॉप एवं नगद के साथ कुछ जरूरी दस्तावेज पर हाथ साफ कर लिया | पुलिस ने मामले को सुनते हुए तत्परता से जांच शुरू कर दी थी एवं कुछ घंटों के भीतर ही पुलिस ने इस मामले में संबंधित तीन शातिरो को धर दबोचा है | शातिरो का नाम सुजन दास जो दुर्गापुर थाना अंतर्गत हॉस्टल एवेन्यू का निवासी है, कृष्णा घोष जो बोरजोड़ा थाना अंतर्गत,सीतारामपुर का निवासी है, एवं कृष्णा बावड़ी दुर्गापुर थाना अंतर्गत रघुनाथपुर का निवासी है. पुलिस ने इन शातिरो के पास से चिंनताई किये गये सभी सामानों को बरामद कर लिया है | पुलिस अब इन आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई है |
Click Here to Visit
What's Your Reaction?