डीवीसी डीएसटीपीएस में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ मेघनाथ साहा की जयंती समारोह 

डीवीसी डीएसटीपीएस में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डाॅ मेघनाथ साहा की जयंती समारोह 

अंडाल(अमन राय ): डाॅ. मेघनाथ साहा की 129वीं जयंती समारोह का भव्य आयोजन डीवीसी, डीएसटीपीएस के तकनीकी भवन स्थित प्रांगण में संपन्न हुआ। मुख्य अभियंता-। व परियोजना प्रधान सुनील प्रसाद और मुख्य अभियंता (ओ व एम) मनोज कुमार ठाकुर ने डाॅ. मेघनाथ साहा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर परियोजना प्रधान श्री प्रसाद ने कहा कि डाॅ. मेघनाथ साहा गणित और खगोल भौतिकी विज्ञान के चमकते सितारे थे। वे व्यक्तित्व के धनी और भारत में नदी घाटी परियोजनाओं के शिल्पकार माने जाते हैं। उन्होंने बंगाल की शोक माने जाने वाली नदी एवं उसकी सहायक नदियों को जीवनदायिनी में बदल दिया। इसी का परिणाम हमारा दामोदर घाटी निगम है। आज हमें उनके आदर्शों एवं उनके सोच को अपने अपने दैनिक जीवन में उतारने की आवश्यकता है। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता (ओ व एम) श्री ठाकुर ने कहा कि डाॅ. मेघनाथ साहा बहुमुखी प्रतिभा के एक महान वैज्ञानिक थे। समृद्धशाली भारत के नवनिर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। उप मुख्य अभियंता शिवानन्द सिंह, अरिजित मजुमदार, राजेश लायेक, मलय पात्रा व मोदस्सर जावेद सहित अपर निदेशक (मा.सं.) गोपा चक्रवर्ती, अधीक्षण अभियंता सुनील गोराई, धृतमान भादुरी, अरुप कुमार दास, तारक नाथ कोनार एसडीई रंजीत कुमार दास, अखिलेश कुमार मुकेश कुमार सिंह, सुमीत कुमार, विकास कुमार व नीलेश विश्वास, संयुक्त निदेशक(मा.सं.) सुमीत चक्रवर्ती, उप निदेशक (मा.सं.), पात्रस हाँसदा, उप प्रबंधक (संरक्षा) सुखेन्दु मंडल, हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ, जेई जय प्रकाश आदि अधिकाधिक संख्या में अधिकारियों व कर्मचारी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। एसडीई गौतम कुमार, ने डाॅ. मेघनाथ साहा के जीवनवृत व उनके महान कार्यों का वृहद विवरण प्रस्तुत किया तथा ईई अरविन्द कुमार यादव ने समारोह को संचालित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1