डीवीसी डीएसटीपीएस में आशुभाषण प्रतियोगिता 

डीवीसी डीएसटीपीएस में आशुभाषण प्रतियोगिता 

अंडाल(अमन राय ): हिंदी पखवाड़ा-2024 का अनुपालन करते हुए राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति,दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिनांक 20/09/2024 को हिंदी आशुभाषण प्रतियोगिता का आयोजन दिव्यज्योति भवन स्थित प्रशिक्षण हॉल में किया गया। प्लांट के हिंदीतर व हिंदी भाषी अधिकारियों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी आशु के विविध विषयों पर बड़े सारगर्भित ढंग से अपना-अपना वक्तव्य दिया। परियोजना के उप महाप्रबंधक (यां.) श्री राजेश कुमार लायेक, श्री विशाल अग्रवाल और वरिष्ठ प्रबंधक (सतर्कता) श्री विवेक कुमार सिन्हा ने बतौर निर्णायक अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कनिष्ठ अभियंता श्री अनुराग कुमार, एएचपी ने समय मापन के रूप में सहयोग किया।कार्यक्रम का संयोजन व संचालन हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने किया। प्रतियोगिता में रजत कांति खटुआ, श्रीमती सयानी भौमिक, अतिश कुमार पन्डा, श्रीमती रुनु सरकार, मलय चटर्जी, जय प्रकाश सिंह, बासुदेब चक्रबर्ती, अभिषेक कुमार, श्रीमती पूनम यादव, प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार, श्रीमती प्रिया कुमारी रंजन, आकाश दीप, श्रीमती राशि अग्रवाल, राजीव कुमार, राजेश कुमार, मो. काशिफ रिज़वी इत्यादि ने अपने विचार साझा किए।  डीएसटीपीएस में आगामी 21 सितंबर, 2024 को हिंदी टिप्पण व मसौदा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें हिंदीतर व हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग मूल्यांकन होगा।


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0